Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

उत्तराखण्ड

मेरा बूथ, मेरा गौरव अभियान के तहत बूथ मजबूत करेगी कांग्रेस:दीपक

हल्द्वानी। बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मान और मजबूती को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस मेरा बूथ, मेरा गौरव भावनाओं के साथ विशेष अभियान चलाने जा रही है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा सभी विकास कार्यों की समीक्षा भी की जायेगी और चुनाव प्रबंधन की रूपरेखा में भी भागीदारी सहभागिता निभाई जायेगी। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि कांग्रेस अब बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के सम्मान और मजबूती के लिए काम करने जा रही है। जिसके लिए अभी से अभियान तेज किया जा रहा है। कैम्प कार्यालय में आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए दीपक बल्यूटिया ने कहा कि अलग-अलग जिलों में बूथ प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जिसके माध्यम से प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद जारी रखा जायेगा।

उन्होंने बताया उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन में भागीदारी और स्वामित्व देते हुए, ‘मेरा बूथ – मेरा गौरव’ नाम से एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ता पार्टी की ‘जान और शान’ हैं। इन कार्यकर्ताओं ने विषम राजनीतिक परिस्थितयों में पार्टी का साथ देकर, धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद और लोकतंत्र के मूलभूत सिधान्तों की मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कांग्रेस पार्टी बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनावों के साथ साथ भविष्य में होने वाले पार्टी कार्यक्रमों में स्वायत्ता और स्वामित्व देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की शुरुआत कर रही है। सरकार बनने के बाद, बूथ स्तर पर होने वाले विकास कार्यक्रमों की निगरानी का महत्वपूर्ण काम भी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता करेंगे, ताकि कांग्रेस सरकार में होने वाले विकास कार्यों का फायदा राज्य के दूर दराज क्षेत्रों तक समान रूप से पहुँच सके ।

यह भी पढ़ें -  भवाली अल्मोड़ा हाइवे पर पहाड़ी से आया मलवा, यातायात बाधित

श्री बल्यूटिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं के इस कार्यक्रम के साथ सीधी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक बृहद प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए मास्टर ट्रेनर बनाने के लिए 9 और 10 अक्टूबर को हरिद्वार में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। राज्यस्तरीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षित कार्यकर्ता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण विभाग के कार्यकर्ताओं के नेत्रत्व और दिशा निर्देशन में 27 अक्टूबर से विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में प्रशिक्षण देंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पांच संसदीय क्षेत्र के लिए पांच संयोजक नियुक्त किये गये हैं। टिहरी लोकसभा क्षेत्र में जोत सिंह बिष्ट, पौड़ी लोकसभा क्षेत्र में मनीष खण्डूरी, हरिद्वार संसदीय क्षेत्र में काजी निजामुद्दीन, अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र ललित फर्स्वान, तथा नैनीताल संसदीय क्षेत्र में हरीश कुमार सिंह को पार्टी की तरफ से इन प्रशिक्षण कार्यकर्मों की जिम्मेदारी दी गई है।

‘मेरा बूथ – मेरा गौरव’ अभियान को समर्थन और शुभकामनाएं देते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा है कि बूथ की मजबूती और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मान कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता में रहा है। हम जब भी किसी कार्यक्रम में जाता हैं तो हमारी कोशिश होती है कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से मिलें, उनसे उनके व्यक्तिगत जीवन के अलावा, जमीनी स्तर के राजनीतिक हालात की चर्चा अवश्य करें। इसीलिए इस चुनाव के दौरान भी हमारा पूरा ध्यान बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं पर है। हमनें राज्य स्तर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया था, अब हम प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित कर रहे हैं और इसी क्रम में अगले एक महीने के अंदर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।
उन्होंने कहा है राहुल गांधी की लगातार कोशिश है कि बूथ स्तर से पार्टी को मजबूत किया जाये और पार्टी संगठन में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की भूमिका सुनिश्चित की जाये। मेरा सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि वे अपनी बूथ को अपना गौरव मानते हुए, पार्टी प्रत्याशी को अधिकतम वोटों से विजयी बनाने में योगदान दें। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, बीना जोशी, बहादुर सिंह बिष्ट, सतनाम सिंह आदि मौजूद थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News