Uncategorized
दिवाली पर नैनीताल पुलिस का महाप्रहार, 33 वारंटी गिरफ्तार..

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, पहले 18 और अब 15 वारंटी गिरफ्तार; हल्द्वानी, लालकुआं, मुखानी और कालाढूंगी में पुलिस की बड़ी दबिश।
हल्द्वानी। दीपावली के त्योहार पर कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों पर शिकंजा कसने के लिए नैनीताल पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार असर दिखा रहा है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 15 और वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अभियान के तहत अब तक गिरफ्तार किए गए वारंटियों की कुल संख्या 33 पहुंच गई है।नक्शे देखें
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को न्यायालयों से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है।
रामनगर में सबसे ज्यादा 7 फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया है।
हल्द्वानी में पांच, लालकुआं में छह गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के दूसरे चरण में हल्द्वानी पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए एनआई एक्ट और आबकारी अधिनियम से जुड़े मामलों में पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया।
वहीं, लालकुआं में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने एनआई एक्ट, आबकारी अधिनियम और भारतीय दंड विधान से संबंधित मामलों में छह वारंटियों को दबोचा।मुखानी पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। वहीं कालाढूंगी पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में भीमपुरी उदयपुरी क्षेत्र से धारा 138 एनआई एक्ट के मामले में वांछित कुमुद कुमार आर्या (36) को गिरफ्तार किया।
अब तक 33 वारंटियों पर कार्रवाई
नैनीताल पुलिस के इस अभियान के तहत पहले चरण में 18 और ताजा कार्रवाई में 15 वारंटियों की गिरफ्तारी हुई है। इस तरह अब तक कुल 33 वारंटियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।पुलिस की इस कार्रवाई से फरार चल रहे वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।
एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र और एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह के मार्गदर्शन में हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर और नैनीताल क्षेत्र के अधिकारियों की निगरानी में बड़ी कार्यवाही की गयी है।ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए सात वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें मौ. अनवर, प्रीतपाल सिंह कड़ाकोटी, ज्योति कौर, रोशन लाल, रमेश सिंह, कुलवंत सिंह और सोनू सिंह शामिल हैं।बनभूलपुरा पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में फिरोज उर्फ पकिया, फैजान उर्फ मुन्ना, मौ. आमिर कुरैशी, भूरा और नाजिम हुसैन शामिल हैं।





