कुमाऊँ
दिल्ली से नैनीताल पहुँची बरात, नहीं मानी स्वास्थ्य कर्मियों बात, दूल्हा निकला कोरोना पॉजिटिव 22 आइसोलेट
कोरोना की वजह से जहां आम जनता का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है,वहीं कई लोगों को अपने जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने शादियों का सीजन देखते हुए लोगों को शादियों में जाने के लिए परमिशन तक दे दी है लेकिन इसके बावजूद भी लोग कई मात्रा में संक्रमित पाए जा रहे हैं लेकिन इस बार क्षेत्र के एक गांव में दिल्ली से लौटी बारात का दूल्हा ही कोरोना पॉजिटिव आ गया। जिसके बाद परिजनों समेत 22 लोगों को आइसोलेट कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को नैनीताल के पास के एक गांव से युवक को बारात दिल्ली के लिए रवाना हुई। वहां शादी विवाह संपन्न हुआ। अब बुधवार को बारात वापस पहुंची और उसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों को टीम भी आ पहुंची। जिसके बाद दूल्हे समेत कई लोगों को होम आइसोलेट होने को कहा गया है।मगर परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों की बात ना मानकर गुरुवार को गांव में ही एक पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में कई ग्रामीण शामिल हुए। जिसके बाद दूल्हे को तबीयत अचानक बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे बीडी पांडे अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां ट्रूूनेट टेस्ट में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ केएस धामी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया की दूल्हे को हालत गंभीर होने की स्थिति में उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद शनिवार को मेडिकल टीम ने गांव जाकर बरात और पार्टी शामिल हुए लोगों और दूल्हे के संपर्क में आने वालों की सूची बनाई और करीब 22 लोगों को आइसोलेशन में भेज दिया गया।

