Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

131वां मॉं नन्दा सुनंदा महोत्सव को लेकर बैठक

रानीखेत संवाददाता। नन्दा देवी परिसर रानीखेत में आयोजन समिति की एक बैठक हुई। सर्वप्रथम बैठक में स्वर्गीय जे0पी0 शाह के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके द्वारा कई वर्षों तक मॉं नन्दा सुनंदा के मूर्ति निर्माण में किए गए योगदान को याद किया गया। जिसके बाद मॉं नन्दा सुनंदा महोत्सव के आयोजन हेतु विचार विमर्श किया गया, और सर्व सम्मति से तय हुआ कि पूर्व परंपरा अनुसार 11 सितंबर पंचमी के दिन कदली वृक्षों को आमंत्रित किया जाएगा। राय स्टेट निवासी विमल भट्ट के निवास स्थान से कदली वृक्ष की यात्रा नगर भ्रमण के उपरांत स्थापना स्थल पर समापन किया जाएगा।

12 सितंबर से मॉं नन्दा सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण किया जाएगा। 14 सितंबर को ब्रह्म मुहूर्त में शुभलग्नानुसार सभी धार्मिक कर्मकांडों के साथ मॉं नन्दा सुनंदा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। तत्पश्चात अपराह्न 1 बजे हवन होगा। इसके बाद 15 एवं 16 सितंबर को परंपरागत धार्मिक कर्मकांड आयोजित किए जाएंगे। जिसके बाद 17 सितंबर को मॉं नन्दा सुनंदा की शोभा यात्रा निकालकर नगर भ्रमण के उपरांत विधिवत विसर्जन स्थल पर समापन किया जाएगा। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बच्चों सहित विभिन्न आयु वर्ग में लोक संस्कृति से संबंधित प्रतियोगिताएं आनलाइन आयोजित होंगी। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सभी कार्यक्रम सरकार एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी कोविड 19 की गाइडलाइन के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

इस बैठक का संचालन एल0एम0 चंद्र एवं अध्यक्षता हरीश शाह द्वारा किया गया। इस अवसर पर भुवन शाह, मुकेश शाह, अनिल वर्मा, किरण शाह, मनोज कांडपाल, संजय पंत, विमल सती, मोहन नेगी, भुवन सती, पंकज शाह, विनीत चौरसिया, मोहिल शाह, विनोद कुमार, सोनू सिद्धकी, ललित शाह, सुकृत शाह, भुवन पपनै, जगदीश आर्या और सौरभ अग्रवाल उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  पाटनी इलेक्ट्रॉनिक दे रहा मेक इन इंडिया को बढ़ावा,IFB भारतीय कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की नई सीरीज हुई लॉन्च,आसान किस्तों पर घर ले जाएं इलेक्ट्रॉनिक सामान
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News