Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

उत्तराखण्ड

खैरवाल बने उत्तराखंड परिवहन निगम के नये प्रबंध निदेशक

उत्तराखंड के नवीनतम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई आई.ए.एस. और पी.सी.एस. अफसरो के विभागों में फेरबदल किया है। इसी क्रम में आई.ए.एस. अभिषेक रुहेला की जगह डॉक्टर नीरज खैरवाल को उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले डॉक्टर नीरज खैरवाल सचिव प्रभारी उर्जा प्रबंध निदेशक यू.पी.सी.एल. प्रबंध निर्देशक पिटकुल एवं निर्देशक उरेड़ा के पद पर तैनात थे। तीरथ सरकार में अभिषेक रुहेला को उत्तराखंड परिवहन निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया था। डॉक्टर नीरज खैरवाल उधम सिंह नगर जिले के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं। और एक साफ छवि के अधिकारियों में गिने जाते हैं। अब ऐसा लगने लगा है, कि उत्तराखंड परिवहन निगम की डूबती नैया जल्द ही पार लगने वाली है।

संवाददाता गौरव शर्मा टनकपुर

यह भी पढ़ें -  नैनीताल : नैनी झील में गिरी महिला, नाव चालक ने इस बचाई जान
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News