Connect with us

राष्ट्रीय

अब दुकानदारों को पुलिस टोकेगी नहीं, सीधे दर्ज होगी रिपोर्ट


अयोध्या। (उत्तर प्रदेश) कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर दुकानें खोलने वाले को अब पुलिस ना तो रोकेगी और ना ही समझाएगी। बल्कि फोटो खींच कर उनके खिलाफ महामारी अधिनियम सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज करेगी। कोरोना कर्फ्यू में दुकानें बंद कराने के लिए पुलिस रोज दौड़ती है, लेकिन पुलिस के हटते ही दुकानें फिर खुल जाती हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने अपनी रणनीति बदल दी है। अब पुलिस किसी दुकानदार को समझाने में समय नहीं बर्बाद करेगी। बल्कि कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले दुकानों की मोबाइल फोन से फोटो खींचकर पुलिसकर्मी चले आएंगे। कोतवाली जाकर उक्त दुकानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।

रिपोर्ट-ए के यादव

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in राष्ट्रीय

Trending News