Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में 24 से 30 जून तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की दी सलाह


देहरादून। उत्तराखंड में प्री मानसून की बारिश होने के बाद अब अगले कुछ दिन तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह प्रदेश के विभिन्न जिलों में 24 से 30 जून तक भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके चलते खासतौर पर चारधाम यात्रा पर निकले तीर्थयात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही कुमाऊं मंडल के चार जिलों में तीन दिन का भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


मौसम विभाग देहरादून के महानिदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह 27, 28 और 30 जून को प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया गया है। इस दौरान पहाड़ों पर कहीं हल्का तो कहीं भारी भूस्खलन होने की आशंका है। इससे रास्ते भी प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में खासतौर पर चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को पूर्वानुमान के अनुसार सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। कहीं-कहीं पर नदियों में जलस्तर बढ़ने एवं रास्तों आदि में जलभराव से नुकसान होने की आशंका है।
इसके अलावा बारिश और बिजली आदि चमकने से कच्चे घरों को भी नुकसान हो सकता है। इसी तरह 24 जून से 26 जून तक और 29 जून को कुमाऊं मंडल के चार जिलों नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया गया है। इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में हल्का भूस्खलन और पत्थरों के गिरने की आशंका रहेगी। इससे कहीं-कहीं पर रास्ते ब्लॉक हो सकते हैं। कई जगहों पर जलभराव आदि की समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें -  संधि पूजा में 108 कमल पुष्पों से हुआ मां दुर्गा का अभिषेक, 108 दीपों से की आरती


आने वाले तीन से चार दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून के उत्तरप्रदेश पहुंचने की संभावना है। इसके बाद मानसून उत्तराखंड में प्रवेश कर जाएगा। मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार मानसून उत्तर अरेबिनयन सागर, गुजरात, महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में व छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में आगामी चार दिनों में पहुंचेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News