Connect with us

राष्ट्रीय

दुःखद:-सियाचिन से छुट्टी आ रहा जवान शहीद हो गया,पार्थिव शरीर चिखली ले जाया जाएगा

नई दिल्ली। देश की सीमा सियाचिन से एक दुःखद खबर आ रही है।सियाचिन में तैनात जवान कैलाश पवार छुट्टी जा रहे थे, लेकिन शहीद हो गए। वह एक साल बाद घर जा रहे थे। उनकी 6 महीने की छुट्टी अप्रूव हो गई थी परन्तु रास्ते में हुए हादसे में उनकी जान चली गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बर्फीली पहाड़ी पर पैर फिसलने के कारण वो नीचे गिर गए थे। शहीद अपने पीछे मां, पिता, बड़ा भाई और छोटी बहन को छोड़ गए हैं। उनका पार्थिव शरीर चिखली ले जाया जाएगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
चिखली स्थित पुंडलिक नगर में रहने वाले कैलास पवार पिछले साल 2 अगस्त 2020 से 10 महार बटालियन में तैनात थे। 1 अगस्त को सियाचिन में उनकी ड्यूटी खत्म हुई थी,उन्हें 6 महीने की छुट्टी मिली थी। वह घर जाने के लिए साथियों के साथ सियाचीन ग्लेशियर के बर्फीले पहाड़ी से उतर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह चोटिल हो गए। उन्हें लद्दाख के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया,जहां उनका निधन हो गया। कहा जाता है सियाचिन ग्लेशियर में तैनाती सबसे ज्यादा मुश्किल मानी जाती है। यहां देश की सेवा के लिए जवान हमेशा चौकस रहते हैं।यहां से चीनी और पाकिस्तानी गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। इसके साथ ही इन परिस्थितियों में वह जंग लड़ सके,इसके लिए भी यहां युद्धाभ्यास कराया जाता।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in राष्ट्रीय

Trending News