Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

बागेश्वर। जिले भर में रात से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई जगह सड़कों में मलबा, पेड़ गिर आये हैं।यहां कौसानी ट्री फैक्ट्री और शॉल फैक्ट्री के बीच में मुख्य मार्ग में एक पेड़ गिर गया,
पेड़ गिरने से काफी देर तक यातायात बाधित रहा। इस बीच मुख्य मार्ग के दोनो तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। बाद में 7:45 बजे के आसपास किसी तरह से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया गया तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। फिलहाल यातायात शुरू हो गया है। जनपद में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। फिलहाल कहीं भी कोई नुकसान की सूचना नही है।
रिपोर्ट-दीपक मेहता

Ad Ad
यह भी पढ़ें -  भावनाओं में बहकर रो पड़े उपराष्ट्रपति धनखड़, नैनीताल में मंच पर बिगड़ी तबीयत
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News