Connect with us

Uncategorized

पीएम मोदी का प्रणाम लेकर उत्तरकाशी पहुंचे सीएम धामी



उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को भटवाड़ी में रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुड़े। वहां पहुंचकर जनता ने सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया।

जनता ने किया सीएम धामी का स्वागत
भटवाड़ी में आयोजित रोड शो में स्थानीय लोगों ने धाकड़ धामी, धर्मरक्षक धामी के नारे लगाए। नारों के साथ उत्तरकाशी के भटवाड़ी में जनता ने सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया। सीएम धामी ने जनता से आगामी 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में भाजपा प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की।

पीएम मोदी का प्रणाम लेकर उत्तरकाशी पहुंचे सीएम
सीएम धामी ने गांव के बड़े-बुजुर्गों को पीएम मोदी का प्रणाम किया। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में फिर एक बार उत्तराखण्ड की पांचों सीटों पर कमल खिलेगा। बता दें प्रधानमंत्री मोदी ने रुद्रपुर से उत्तराखंड की जनता को आह्वान किया था कि आप लोग अपने गांव जाकर अपने बड़े-बुजुर्गों को भी मेरा प्रणाम करें

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, भतीजे ने लोहे की रॉड से चाचा-चाची को उतारा मौत के घाट

More in Uncategorized

Trending News