Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

बारिश ने खोल दी नगर निगम की पोल

हल्द्वानी। कोरोना के बीच हो रही बारिश के चलते अधिकांश लोग घरों में ही दुबके हुए हैं। आवश्यक सेवाओं व आपातकालीन सेवाओं से जुड़े कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभा ही रहे हैं। बारिश ने जगह-जगह नगर निगम की पोल खोलकर दी है। अधिकांश जगहों पर नाली पट्ट होने की वजह से पानी सड़कों पर बह रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता बीसी पंत ने बताया वार्ड नंबर 59 के रहने वाले लोग काफी परेशान हैं, उन्होंने जब खुद जाकर देखा तो गजब का हाल था। हल्द्वानी शहर की सबसे बड़ा बाजार क्षेत्र,जहां शनि बाजार लगता है। इसके साथ ही इंदिरा नगर का मुख्य नाला, रेता बजरी गंदा मलवा से भरा हुआ है। जगह जगह नालियां बन्द पड़ी हैं। 6 फीट के नालों में 5 फीट तक गंदगी भरी है। एक फिट में पूरे क्षेत्र बाजार का पानी निकलता है ।


सामाजिक कार्यकर्ता पंत ने जब वहां रह रहे लोगों से पूछा तो उन्होंने बताया यहां आए दिन हर घर में कोई न कोई बीमार रहता है। आजकल बीमारों की संख्या उस क्षेत्र में ज्यादा बढ़ती जा रही है। नगर निगम के स्वास्थ्य कर्मियों व अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है। न कभी नाले की सफाई कराई जाती है और न ही सेनिटाजर व छिड़काव, इससे महामारी और बीमारी अधिक फैलने का अंदेशा बना रहता है। ऐसे ही घरों में जो गंदा पानी घुसता है, बरसातों में शिवर गंदगी के साथ अन्य गंदगी भी धरो में जा रही है।इससे वहां के लोगों का जीना दूभर हो रहा है। यही हाल शहर के अन्य गलियों का भी हो रहा है। जल निकासी न होने की बजह से सड़कें पानी से लबालब हुई पड़ी हैं।

यह भी पढ़ें -  पाटनी इलेक्ट्रॉनिक दे रहा मेक इन इंडिया को बढ़ावा,IFB भारतीय कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की नई सीरीज हुई लॉन्च,आसान किस्तों पर घर ले जाएं इलेक्ट्रॉनिक सामान
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News