Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

रामनगर पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,आठ गिरफ्तार

रामनगर l एक घर में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ कर लिया है। सादे वर्दी में ग्राहक बनकर गई पुलिस ने मौके पर चार पुरुषों व महिलाओं सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए सभी लोगों पर देह व्यापार एक्ट के तहत करवाई की जा रही है। पुलिस की छापेमारी के दौरान देह व्यापार को संचालित करने वाला मुख्य संचालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामनगर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त रुप से विकास खण्ड के ग्राम चोरपानी में एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस कर्मचारी सादे कपड़ों में घर में गए और महिलाओं का सौदा किया। इसके बाद पीछे से पुलिस टीम ने घर पर छापेमारी कर दी। पुलिस ने घर से आपत्तिजनक हालत में चार महिलाओं व चार पुरूषों को गिरफ्तार किया है। इनमें सेक्स रैकेट की महिला संचालक भी शामिल है। मुख्य संचालक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली की क्षेत्र के एक घर में सेक्स रैकेट चल रहा है, इस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घर के अंदर चार महिलाएं व चार पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया।

इसी बीच गिरोह का एक मुख्य संचालक रोहित नाम का व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि इस इलाके में लंबे समय से सेक्स रैकेट चलने की सूचना पुलिस को मिल रही थी, पुलिस लगातार इस इलाके में अपनी नजर लगाये हुई थी। बुधवार को पुलिस को जैसे ही इस घर में महिलाओं व पुरुषों के होने की सूचना मिली तभी कुछ पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर वहां पहुंच गये। इसी बीच पीछे से पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई मौके पर पुलिस ने 4 महिलाओं व 4 पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने के साथ ही आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महिला संचालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीओ ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News