Connect with us

राष्ट्रीय

भारतीय वायु सेना में निकली भर्ती,जल्द करें युवा आवेदन

युवा वर्ग जो कि भारतीय वायु सेना में सरकारी नॉकरी को लेकर सपना देख रहे हैं उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना ने 10वीं, 12वीं और ग्रैजुएशन पास लोगों के लिए ग्रुप सी सिविलयन पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए स्टोर अधीक्षक, बावर्ची, बढ़ई, एलडीसी सिविल मैकेनिक, एमटीएस और फायरमैन के पदों को भरा जाएगा। बता दें कि वायुसेना द्वारा इस बाबत रोजगार समाचार पत्र में जानकारी साझा की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2021 है।यानी की अभी आपके पास 20 दिन हैं। आप 20 दिनों के अंदर अंदर फॉर्म भर दें। ये भी बता दें कि कुल 83 पदों पर इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
किस विभाग में कितनी भर्ती
– सिविलियन मैकेनिकल वाहन चालक- 45
– मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस)- 21
– अवर श्रेणी लिपिक (एलडीसी)- 9
– बाबर्ची- 5
– फायरमैन- 1
– अधीक्षक (स्टोर)- 1
– बढ़ई
आयु सीमा
आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. साथ ही 40 वर्ष की उम्र वाले विभागीय कर्मचारी भी चाहें तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा न्यूनतम योग्यता के आधार पर होगी और इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in राष्ट्रीय

Trending News