Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रदेश के सभी नगर निकाय जिलाधिकारियों के हवाले

देहरादून। प्रदेश के सभी नगर निकाय अब जिलाधिकारियों के हवाले कर दिए गए हैं। शुक्रवार को बोर्ड कार्यकाल खत्म होने के बाद शनिवार से प्रशासक तैनात हो जाएंगे। हालांकि, निकायों के कामकाज इससे प्रभावित नहीं होंगे। शुक्रवार को प्रदेश के सभी नगर निकायों के कार्यकाल खत्म हो गए हैं। शनिवार से निकाय जिलाधिकारियों के हवाले कर दिए गए हैं।। सभी नगर निगमों (श्रीनगर व रुड़की को छोड़कर) को खुद जिलाधिकारी देखेंगे। नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को जिलाधिकारियों की ओर से तैनात प्रशासन के अफसर देखेंगे। इस संबंध में सभी जिलों के जिलाधिकारियों के स्तर से आदेश किए गए हैं। प्रमुख सचिव शहरी विकास आरके सुधांशु ने बताया, प्रशासक तैनात होने के बाद भी निकायों की सभी व्यवस्थाएं पूर्व की भांति चलती रहेंगी। उन्होंने बताया कि जो भी निर्णय होंगे, वे जिलाधिकारी के स्तर से ही किए जाएंगे। शहरों की स्वच्छता से लेकर तमाम योजनाएं जारी रहेंगी। केवल मेयर, पालिकाध्यक्ष, पार्षद, सभासद का कार्यकाल खत्म हुआ है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun के 55 श्रद्धालु फंसे, अंडरपास में जलभराव, बीचों-बीच फंसी टूरिस्ट बस
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News