Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

उत्तराखंड परिवहन निगम पर लगाए गंभीर आरोप आर.टी.आई. के तहत मांगी सूचना

टनकपुर। उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन के महामंत्री शशांक त्रिपाठी ने उत्तराखंड परिवहन निगम पर गम्भीर आरोप लगाते हुए लोक सूचना अधिकारी एवं प्रबंध निर्देशक उत्तराखंड परिवहन निगम देहरादून से सूचना के अधिकार के तहत सूचनामांगी है।

उत्तराखंड परिवहन निगम टनकपुर के समस्त अट्ठारह डिपो के समस्त मृतक आश्रितों की लिस्ट उपलब्ध कराने के संबंध में आर.टी.आई. लगाई गई है। इसके तहत अब लोक सूचना अधिकारी/ प्रबंध निर्देशक उत्तराखंड परिवहन निगम के समस्त मृतक आश्रितों की लिस्ट उनके नाम एवं स्थाई पता व मृतक कर्मचारी की मृत्यु दिनांक और मोबाइल नंबर सहित उपलब्ध कराने की मांग की है। संगठन के महामंत्री शशांक त्रिपाठी का कहना है। कि उत्तराखंड परिवहन निगम की व्यवस्था बहुत ही लचर और ढीली है। हम सभी मृतक आश्रितो की यह परिवहन निगम कोई सुध नहीं लेता है। और उत्तराखंड परिवहन निगम हमें केवल गुमराह करने का काम करता है। इस परिवहन निगम के अधिकारियों को केवल अपने कर्मचारियों को तनख्वाह देने से मतलब है। मृतक आश्रितों की इस परिवहन निगम में कोई सुनवाई नहीं होती है। मृतक आश्रित तो इस निगम के लिए घर मे रखे किराएदार की तरह है।

उत्तराखंड परिवहन निगम मृतक आश्रितों की कोई परवाह नहीं करता है। जिस कारण वश आज मैंने इस परिवहन निगम के खिलाफ आर.टी.आई. लगाई है। हमारे संगठन का एक ही नारा है मृतक आश्रितों को उनका हक दिलवा कर ही दम लेंगे। संगठन के महामंत्री शशांक त्रिपाठी ने हमारे पर्वत प्रेरणा न्यूज को बताया कि मेरे अंदर जब तक जान है तब तक संघर्ष करता रहूंगा। अपने जीते जी उत्तराखंड के समस्त रोडवेज मृतक आश्रितों को उत्तराखंड परिवहन निगम में अनुकंपा के आधार पर समायोजित करवा कर ही दम लूंगा। चाहे इसके लिए मेरी जान ही क्यों ना चले जाएं।

यह भी पढ़ें -  व्यापारीयों ने रामलीला कमेटी के विरुद्ध खोला मोर्चा

संवाददाता:- गौरव शर्मा टनकपुर

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News