Connect with us

राष्ट्रीय

सिरमौर-यहां टूट आया भारी भरकम पहाड़

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल के सिरमौर जिले में आज फिर से भारी पहाड़ टूट आया। यहां कामराऊ तहसील में भूस्खलन के बाद सड़क ब्लॉक हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बरवास के पास नैशनल हाइवे 707 पर यातायात रोक दिया गया है। यहां बारिश के बाद भूस्खलन की वजह से पहाड़ में दरार पड़ गई और एक बढ़ा हिस्सा टूटकर गिरने लगी। पहाड़ी खिसकने की वजह से रास्ता भी टूट गया।

सैकड़ों की संख्या में लोग रास्ते में फंस गए हैं और कई घंटे से लंबा जाम लगा हुआ है। पोंटाना साहिब को कनेक्ट करने वाले नैशनल हाइवे 707 को उत्तराखंड वाले भी यूज करते हैं। भूस्खलन की वजह से कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। फिलहाल कोई नुकसान की खबर नहीं आयी है।

Continue Reading
You may also like...

More in राष्ट्रीय

Trending News