Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की दिव्यांगों के लिए अलग इलाज व्यवस्था की मांग

हल्द्वानी। कुमाऊं का एकमात्र बड़ा अस्पताल सुशीला तिवारी अस्पताल में दिव्यांगों को विशेष सुविधा दिए जाने के लिये सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्राचार्य डॉक्टर अरुण जोशी से भेंट की। इस दौरान दिव्यांग समिति के अध्यक्ष शंकरलाल ने प्रिंसिपल बनने पर डॉ जोशी को बधाई दी। उन्होंने मरीजों को और अच्छा उपचार मिलने की उम्मीद जताते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल में दिव्यांगों के लिए अलग से उपचार व्यवस्था कराई जाने की मांग की। डॉ अरुण जोशी ने पूरा विश्वास दिलाया है। अन्य मरीजों को और दिव्यांगों के लिए अलग से एक काउंटर लगाए जाने पर सहमति जताई। सामाजिक कार्यकर्ता पंत ने डॉ अरुण जोशी से कहा मरीज इधर से उधर भटकता है इलाज के लिए उचित व्यवस्था करायी जाये ताकि इलाज इसी अस्पताल में हो सके।
उन्होंने इस बात को भी जोर देते हुए कहा कि मरीजों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। डॉ जोशी ने कहा इतना बड़ा अस्पताल है, किसके लिए है, इसमें सारी सुविधाएं हो सकती है। वह मैं करके दिखाऊंगा। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता दीप जोशी,आशा शुक्ला आदि भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  पाटनी इलेक्ट्रॉनिक दे रहा मेक इन इंडिया को बढ़ावा,IFB भारतीय कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की नई सीरीज हुई लॉन्च,आसान किस्तों पर घर ले जाएं इलेक्ट्रॉनिक सामान
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News