Connect with us

Uncategorized

टनकपुर के छात्र ने राज्य स्तरीय तैराकी में जीते तीन स्वर्ण बढ़ाया जिले का गौरव

रिपोर्ट – विनोद पाल

टनकपुर। ठाकुर श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र व होनहार खिलाड़ी ओम भंडारी ने नार्थ जोन बाॅक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब राज्य स्तर की विद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। अब ओम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा।

हल्द्वानी के अंरराष्ट्रीय स्टेडियम में बीते 30 सितंबर से एक अक्तूबर तक हुई राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में ओम भंडारी ने 50 मी. फ्री स्टाइल, 50 मी. बैकस्ट्रोक और 50 मी. ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीत कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर भी कब्जा जताया। विद्यालय के खेल शिक्षक ललित मोहन भट्ट ने बताया है कि ओम भंडारी ने गत माह हरियाणा के रोहतक में हुई नार्थ जोन बॉक्सिंग में भी ओम भंडारी ने स्वर्ण पदक और पंद्रह हजार का नकद पुरस्कार जीता था। ओम की इस उपलब्धि पर टनकपुर की खेल समन्वयक कल्पना आर्य, प्रधानाचार्य रूप सिंह राजपूत, मुकेश शर्मा, बीईओ भारत जोशी, जिला समन्वयक प्रदीप बोहरा ने खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

More in Uncategorized

Trending News