Connect with us

राष्ट्रीय

हिमांचल में भूस्‍खलन के चलते बढ़ा हादसा 9 पर्यटकों की मौत

हिमाचल प्रदेश के किन्‍नौर जिले में भूस्‍खलन के चलते रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। चट्टानों से बड़े बड़े पत्थर गिर आने से पर्यटकों की कार चपेट में आ गई, पास से गुजर रहे नौ पर्यटकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये टूरिस्‍ट जयपुर और दिल्‍ली हैं। भूस्‍खलन में एक पुल भी टूट गया। यह घटना सांगला घाटी में हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना किन्‍नौर जिले में बटेसरी के गुंसा के पास हुई। यहां सांगला की ओर आ रही पर्यटकों की कारें भूस्‍खलन की चपेट में आ गईं। फिलहाल, 9 लोगों की मौत और 3 लोगों के घायल होने का समाचार है। मरने वालों में दिल्‍ली का केवल एक शख्‍स है अधिकांश मृतक जयपुर के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये पर्यटक दिल्‍ली और जयपुर से हिमाचल घूमने आए थे।


हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आईटीबीपी की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी के अनुसार उस क्षेत्र में लगातार भूस्‍खलन हो रहा है, इस कारण से बचाव कार्य में दिक्‍कत आ रही है। किन्‍नौर के एसपी साजू राम राना ने बताया है कि बटसेरी पुल टूट गया है। रेस्‍क्‍यू टीम पहुंच गईं हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि इन टूरिस्‍टों को स्‍थानीय अधिकारियों ने दुर्घटनाओं की आशंका के मद्देनजर जाने से मना किया था। लेकिन वे किसी तरह से पुलिस की नजर बचाकर निकल गए थे।

Continue Reading
You may also like...

More in राष्ट्रीय

Trending News