Connect with us

राष्ट्रीय

बीएमडब्लू के शो रूम में लगी आग,इतनी गाड़िया जली

इस वक़्त की बड़ी खबर नवी मुम्बई से सामने आ रही है यहां पर मौजूद बीएमडब्ल्यू के एक शो रूम में आग लगने से 40 गाड़ियां जल गई। खबर के मुताबिक, नवी मुंबई के तुर्भे एमआईडीसी इलाके में यह आग लगी थी। अब तक जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। आग लगने की खबर मिलते ही सूचना फायर ब्रिगेड विभाग की टीम को दी गई थी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने के लिए वहां पहुंची, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि काबू पाने में लगभग छह घंटे का वक्त लग गया। इस कारण कई महंगी गाड़ियां जलकर राख हो गई। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Continue Reading
You may also like...

More in राष्ट्रीय

Trending News