Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

पूर्व विधायक ने चौपाल लगाकर सुनी जनसमस्याये

टनकपुर। चंपावत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल प्रदेश कांग्रेस महामंत्री उत्तराखंड ने ग्राम पंचायत ज्ञानखेड़ा एवं ग्राम पंचायत मोहनपुर में चौपाल लगाकर दोनों गांव के ग्राम वासियों के साथ गांव की जन समस्याओं के बारे में व्यापक चर्चा की।

ग्राम प्रधान मोहनपुर राधिका चंद की अध्यक्षता एवं ग्राम प्रधान ज्ञानखेड़ा रवि कुमार के संचालन में हुई बैठक में दोनों ग्राम पंचायत वासियों ने कहा कि अभी तक भाजपा सरकार को उत्तराखंड में बने साढ़े चार साल हो चुके हैं। लेकिन अभी तक हमारे क्षेत्र में विकास के नाम पर एक भी ईट नहीं लगी है, और भाजपा सरकार के इन साढ़े चार साल की कार्यकाल में हमारे गांव के समस्त ग्रामवासी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। अब हमारे गांव वालों को लगने लगा है, कि इस गूंगी बहरी सरकार के आगे अपनी समस्याओं को रखने का कोई फायदा नहीं है। अब तो हमारे ग्राम वासियों को ऐसा लगने लगा है जैसे हम अपनी समस्याओं को लेकर भैंस के आगे बीन बजा रहे हो।

बैठक में चंपावत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने दोनों गांव के समस्त ग्राम वासियों से कहा कि पिछले साढ़े चार साल में जो विकास का पहिया जाम हो चुका है और पिछले कार्यकाल में हमारे द्वारा जहां तक विकास कार्य किए गए थे। उन कार्यों को अब आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। एक बार आप सबके साथ मिलकर पुनः क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। समस्त क्षेत्रवासियों ने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल को आश्वासन दिया कि इस बार क्षेत्र के विकास हेतु हेमेश खर्कवाल के हाथों को मजबूत करने हेतु समस्त ग्राम वासी एक साथ मिलकर हेमेश खर्कवाल के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।

यह भी पढ़ें -  पाटनी इलेक्ट्रॉनिक दे रहा मेक इन इंडिया को बढ़ावा,IFB भारतीय कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की नई सीरीज हुई लॉन्च,आसान किस्तों पर घर ले जाएं इलेक्ट्रॉनिक सामान

कार्यक्रम में उपग्राम प्रधान दीपक पंचोली, उदय सिंह बिष्ट, तेज प्रकाश जोशी, हरीश पंत, पूरन राम आर्य, विमला बिष्ट, सतीश उप्रेती, गंगा भट्ट, सुरेश पंत, ईश्वर चंद, श्याम सिंह बिष्ट, भागीरथी बिष्ट, नवीन जोशी, राजेंद्र खर्कवाल, योगेश कार्की, आदि समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के साथ अनिल चौधरी पिंकी कांग्रेस नगर अध्यक्ष, देवेंद्र सिंह पूर्व सभासद, गजेंद्र पाल, सतीश पांडेय, सुभाष चंद, भैरव दत्त जोशी, गिरीश नरियाल, आदि समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्ट-गौरव शर्मा

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News