Connect with us

उत्तराखण्ड

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरू ने भीमताल विधानसभा के व्यापारियों को बचाने के लिए भरी हुंकार….

शंकर फुलारा – संवाददाता

भीमताल। संघर्षशील नेता पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरू ने भीमताल विधानसभा के व्यापारियों को बचाने के लिए हुंकार भरी। भीमताल में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मूलनिवासी व्यापारियों को भी बचाना अति आवश्यक है, क्योंकि इन व्यापारियों से हमारे पहाड़ के बाज़ारों की पहचान है इन्हें उजाड़ना न्याय संगत नहीं होगा। उत्तराखंड के अस्तित्व के साथ खिलवाड़ होगा इसके लिए एक होकर बड़े संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा।

पनेरू सवाल खड़ा किया कि आख़िर सरकार ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में अब तक पुनर्विचार याचिका दाख़िल क्यों नहीं की इसका जवाब क्षेत्रीय विधायक एवं सांसद को देना चाहिए। आने वाले समय में जनता मोहल्ले मोहल्ले गली गली इन नेताओं से व सरकार से जबाब पूछेगी क्योंकि ये बोट लेते वक़्त जनता से बड़े बड़े वादे करते हैं लेकिन जीतने के बाद जनता के हितों की रक्षा करने में विफल साबित होते हैं ऐसे नेताओं को जवाब देना पड़ेगा।

जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत के ग्राम प्रधान सभी को इस लड़ाई में आगे आना चाहिए आख़िर वे भी जनता के प्रतिनिधि हैं और पनेरु ने कहा कि वे उन्हें अगर अतिक्रमण अभियान में जनता का सहयोग मिलता है तो वे इसके लिए आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार है तथा जेल जाने से वह लाठी डंडों से डरने वाले नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड - भराड़ीसैंण विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन में लहराए काले झंडे, कार्यवाही स्थगित, मनाने पहुंचे मंत्री

More in उत्तराखण्ड

Trending News