Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

उत्तराखण्ड

ससुराल वालों के ऊपर पति -पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप

हरिद्वार से आयी खबर में एक महिला ने ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। उसका कहना है कि पिछले दिनों ससुराल वालों ने उसे और उसके पति को घर बुलाया। जब वो घर पहुंची तो उसके कमरे से सामान गायब मिला। मायके वालों ने उसे शादी के वक्त एक कार भी दी थी, वो कार भी कहीं नहीं दिखाई दी। महिला ने जब ससुराल वालों से इस बाबत पूछा तो परिजनों ने उसके संग मारपीट की। पीड़ित महिला ने अपने ससुर समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना रुड़की की है।

पीड़ित गुलिस्ता यहीं पर सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में रहती है। गुलिस्ता ने बताया कि 18 फरवरी 2020 को उसकी शादी सहारनपुर में रहने वाले फिरोज से हुई थी। फिरोज पुणे की एक कंपनी में नौकरी करता है, जबकि गुलिस्ता रुड़की में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है।महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उससे कई बार रुपयों की डिमांड कर चुके हैं। उसने अपने ससुर को कई बार रुपये दिए भी हैं, इसके बावजूद वो उसे बार-बार तंग करते हैं। इसी वजह से गुलिस्ता पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही है। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले पति भी छुट्टी लेकर उसके पास आए हैं। ये बात ससुराल वालों को अखर गई। 4 मई को उनके बहनोई ने फोन कर के उसे और उसके पति को कमलेशपुर स्थित ससुराल बुलाया। जब वो ससुराल पहुंची तो उसके कमरे का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। घर में पड़ी आल्टो कार भी गायब थी। महिला ने जब इस बारे में ससुर से पूछा तो ससुर और अन्य लोगों ने उसकी और उसके पति की पिटाई कर दी। अब ससुर फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस मामले में युवती ने अपने सास-ससुर, देवर और ननद समेत 6 लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  मसूरी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार दो की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News