कुमाऊँ
जन समस्याओं के निराकरण को लेकर संगठन बनाया, पहली बैठक में लिए कई निर्णय
शीतलाखेत। क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक बैठक मुकेश रौतेला की अध्यक्षता में हुई। यह बैठक जनता के आवाहन पर की गई। पंचायत भवन शीतलाखेत में आयोजित की गई बैठक में क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की गई। जिसमें शिक्षा,स्वास्थ्य , मोटर मार्ग का डामरिकरण एवं क्षेत्र के गांवो में हो रहे अनैतिक कार्य और बी. पी.एल कार्डो की जांच करवाना और मुख्य रूप से नशा मुक्त करवाना और
हर गांव गांव में बिक रही शराब को पूरी तरह से बंद करवाना आदि पर चर्चा की गई। इसके साथ ही सांसद, विधायको और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र की समस्याओं की अनदेखी करने के कारण गैर राजनीतिक संगठन का गठन किया गया ,जो कि मुखर होकर क्षेत्र की सभी मूलभूत समस्याओं का निराकरण हेतु कार्य करेगा। वक्ताओं ने कहा जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों का विरोध करेगा , जिसका प्रत्यक्ष लाभ क्षेत्र के विकास हेतु निहित होगा ,
वक्ताओं ने कहा यह संगठन एक गैर राजनीतिक संगठन होगा जो कि कभी भी किसी भी परिस्थिति में किसी भी राजनैतिक दल का समर्थन और प्रचार प्रसार नहीं करेगा। यह संगठन केवल और केवल सभी सदस्यों के आपसी विचार से केवल और केवल उसी उम्मीदवार का समर्थन करेगा जो क्षेत्र की जनता के हित में हर गरीब व्यक्ति की आवाज़ बनने का संकल्प लेगा, संगठन बनते ही सभी कार्यकर्ताओं ने शीतलाखेत बाज़ार में नारेबाज़ी की। सर्वप्रथम क्षेत्र में गैर कानूनी शराब कारोबारियों के खिलाफ आवाज़ बुलंद कर मोर्चा खोल अपने संगठन के उद्देश्य की शुरुआत कर दी है।
जिसमें शीतलाखेत और उसके सभी गांवो के शराब माफियाओं को 10 दिन के अंदर अवैध शराब कारोबार पूरी तरह बंद करने की चेतावनी दी गई है। वक्ताओं ने कहा अन्यथा संगठन इसका खुले मंच में विरोध करेगा और कानूनी कारवाई को बाध्य होगा। संगठन का लाभ हर उम्र के तबके को मिल सके इसलिए इस संगठन का गठन तीन शाख़ाओं में किया गया है। जिसमें महिला, युवा वर्ग शामिल हैं।
मुख्य संगठन के अध्यक्ष मुकेश रौतेला,महिला संगठन के मीना बोनाल तथा युवा संगठन के अध्यक्ष संदीप रौतेला को बनाया गया। इस दौरान राजेन्द्र सिंह बिष्ट, रवि वर्मा, महेन्द्र सिंह नेगी, कमलेश सिंह बिष्ट,जगत सिंह बिष्ट,कुबेर सिंह बिष्ट,अर्जुन सिंह बिष्ट,कमलेश सिंह बिष्ट ,धीरज सिंह जीना,सुंदर सिंह,रविन्द्र रावत,भुवनेश्वर आर्या,जय प्रकाश आर्या,महेंद्र नाथ गोस्वामी और महिला संगठन से श्रीमती मीना बोनाल,श्रीमती सुधा जीना,श्रीमती रेखा देवी,श्रीमती सोनिया बिष्ट तथा युवा संगठन,संदीप रौतेला,शैलेन्द्र नेगी,महेश आर्या,चंदन सिंह नेगी,राहुल आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट -बिजय बिष्ट
















