Connect with us

राष्ट्रीय

पीएमओ ने दी मोदी के टि्वटर अकाउंट हैक होने की जानकारी

पीएम मोदी के निजी ट्विटर अकाउंट हैक होने की जानकारी आ रही है। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी के ट्विटर हैंडल को हैक कर ट्वीट किया गया, जिसमें दावा किया गया था कि ‘भारत ने आधिकारिक रूप से बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दे दी है।’ इस शरारतपूर्ण ट्वीट को हटा दिया है और पीएम के अकाउंट को सुरक्षित कर लिया गया है।मामला सामने आने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने अपने ट्वीट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से छेड़छाड़ की गई थी।

इस मामले को ट्विटर के सामने उठाया गया है और अकाउंट को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया है। जिस अवधि में अकाउंट से छेड़छाड़ की गई उस दौरान किए गए किसी भी ट्वीट को नजरअंदाज किया जाए।” ट्विटर पर कई यूजर्स ने इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। पीएम मोदी के अकाउंट से किए गए ट्वीट में लिखा गया है, “भारत ने आधिकारिक तौर पर बिटकॉइन को कानूनी स्वीकार्यता दे दी है। सरकार ने आधिकारिक रूप से 500 बिटकॉइन खरीदे हैं और उन्हें देश के नागरिकों में बांट रही है।” ट्वीट के साथ एक स्कैम लिंक भी अटैच किया गया था।

Continue Reading
You may also like...

More in राष्ट्रीय

Trending News