Connect with us

उत्तराखण्ड

रेस्टोरेंट की छत बनी आग का दरिया, इश्क में जलते युवक ने प्रेमिका को चाकू मारकर लगाई आग, फिर खुद को भी किया खाक


हरिद्वार के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर एक रेस्टोरेंट उस वक्त तड़प और चीखों का मंजर बन गया, जब प्यार में पागल एक युवक ने अपनी प्रेमिका को चाकू से गोदने के बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया और फिर खुद को भी आग के हवाले कर दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया।

बताया जा रहा है कि युवक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी है और उसकी प्रेम कहानी सहारनपुर की एक युवती से जुड़ी थी, जो रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करती थी। बुधवार को युवक अचानक रेस्टोरेंट पहुंचा। दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई, फिर बहस बढ़ी और देखते ही देखते युवक हैवान बन बैठा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेस्टोरेंट की छत पर बने किचन में युवक ने पहले युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और फिर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इसके बाद उसने खुद पर पेट्रोल डाला, गले पर चाकू से वार किया और खुद को भी आग के हवाले कर दिया। छत से उठती आग की लपटें और चीखें पूरे बाजार में फैल गईं, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

रेस्टोरेंट में मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले दोनों बुरी तरह झुलस चुके थे। आनन-फानन में उन्हें रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को बेहद गंभीर बताते हुए उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।

पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, तो युवक की गर्दन से खून बह रहा था और शरीर बुरी तरह झुलसा हुआ था। वहीं युवती ने बयान में कहा कि युवक उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उसके परिवार ने रिश्ता कहीं और तय कर दिया। इसी बात से आहत होकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर: सरकारी कर्मचारियों के नए नियम लागू को लेकर आई ये अपडेट

चश्मदीदों ने बताया कि युवक को आग में जलता देख उन्होंने शोर मचाया, लेकिन मदद पहुंचने में देरी हो गई। पुलिस पहुंची तो युवक की गर्दन पर कपड़ा बांध प्राथमिक इलाज शुरू किया, मगर एंबुलेंस आने में 40 मिनट का वक्त लग गया, जो इस पूरी त्रासदी को और दर्दनाक बना गया।

बुग्गावाला पुलिस सीसीटीवी फुटेज और रेस्टोरेंट कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने बताया कि मामला प्रेम संबंधों का है, लेकिन जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। फिलहाल दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और जिंदगी की जंग जारी है।


ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News