Connect with us

कुमाऊँ

इंसान का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

नैनीताल। नैनीताल से करीब 26 किलोमीटर हल्द्वानी की तरफ जंगल से इंसान का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । लावारिस हालात में पड़े हुए भ्रूण का एक वीडियो किसी ने मोबाइल से बनाया है। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल हल्द्वानी मोटर मार्ग में ज्योलिकोट व दो गांव के बीच स्थित एक झरने के समीप भ्रूण होने की सूचना पुलिस को मिली सूचना के बाद मौके पर पहुचीं पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पंचनामा भर डॉक्टरी जांच के लिए भेज दिया है। भ्रूण घने जंगल के बीच बने झरने के समीप पड़ा मिला। भ्रूण कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है।

तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि घने जंगल के बीच एक भ्रूण का शव मिला है। जिसको कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News