कुमाऊँ
देश के लिए शहीद वीर जवानों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
रामनगर। सिक्किम में 7 कुमाऊं रेजीमेंट का जवानों से भरा वाहन खाई में जा गिरा था। इस दुर्घटना में उत्तराखंड के 2 जवान शहीद हो गए थे। जिसमें सिपाही बृजेश रौतेला पुत्र गोविंद सिंह ताड़ीखेत, रानीखेत के निवासी थे, और सिपाही हिमांशु नेगी पुत्र हीरा सिंह नेगी हेमपुर जिला ऊधमसिंहनगर के निवासी थे।
पूर्वी सिक्किम में सेना के जवानों को ले जा रहा एक वाहन बुधवार को खाई में जा गिरा था। जिससे चार जवानों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 7 कुमाऊं रेजीमेंट के 23 वर्षीय शहीद जवान सिपाही हिमांशु नेगी, पाण्डे कोलोनी हेमपुर जिला ऊधमसिंहनगर के निवासी थे। वे दो वर्ष पूर्व ही सेना में भर्ती हुए थे। उनके पिता का नाम हीरा सिंह नेगी व माता का नाम श्रीमती कमला नेगी है। हिमांशु अपने परिवार में सबसे बड़े थे। उनके परिवार एक छोटी बहन व दो भाई हैं। हिमांशु के ऊपर ही परिवार निर्भर था। शहीद सिपाही हिमांशु नेगी पीरूमदारा स्थित “यूथ फाउंडेशन” से कोचिंग प्राप्त कर फौज में भर्ती हुए थे।
रामनगर नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इकाई रामनगर के भी सभी सदस्यों ने इसमें गहरा दुख जताते हुए देश के वीर शहीद जवानों को भाव -भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में इकाई रामनगर के संरक्षक अनिल अग्रवाल खुलासा, अध्यक्ष उधम सिंह राठौर, उपाध्यक्ष शीशपाल सिंह (एडवोकेट), महासचिव सलीम अहमद, सचिव विनोद कुमार कोहली, डूंगर सिंह कन्याल, प्रेम शर्मा, फरीद कुरैशी, मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद नदीम ( बिटू), शादाब आलम, मोहम्मद कैफ खान आदि शामिल रहे।
















