Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

गढ़वाल

युवक ने किया गजब का काम 4 पुलिस ऑफिसर और 10 जवानों को चकमा देकर भागा , जानकारी जुटाने में लगी पुलिस

राज्य में कोरोना वायरस के मामले ज्यादा ना बढ़े इसको लेकर पुलिस इस समय काफी सतर्क है और इस समय पुलिस के द्वारा जो लोग अनावश्यक वजह से सड़कों पर घूम रहे हैं उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की रही है। देहरादून में एक युवक ने पुलिस से बचने के लिए जो किया, वो करने के लिए सचमुच बहुत हिम्मत चाहिए। कोरोना कर्फ्यू में सड़क पर बेवजह घूम रहे इस लड़के को पुलिस ने पकड़ लिया था। बाद में पुलिस उसे कैदी वाहन में बैठाने लगी। तभी युवक ने पुलिसकर्मियों को धक्का दिया और वहां से भाग निकला। लड़का आगे-आगे और पुलिस पीछे-पीछे दौड़ रही थी। पूरा फिल्मी सीन था, पुलिस लड़के को बस पकड़ने ही वाली थी, कि तभी लड़का 10 फीट की दीवार से नीचे कूदा और पानी के गड्ढे में गिर गया, फिर गड्ढे से बाहर निकला और दौड़ लगा दी। जिस वक्त ये सब हुआ, उस वक्त मौके पर चार सीओ और पुलिस के दस जवान मौजूद थे, फिर भी लड़का भाग निकला। पूरा मामला बताते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक देहरादून में इन दिनों कोविड कर्फ्यू लगा है। जो लोग बेवजह बाहर घूम रहे हैं, उनके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।

बीते दो दिन पहले करीब ग्यारह बजे पुलिस ने यहां रायपुर और नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।इस दौरान पुलिस के काफिले में कैदी वाहन भी था। जो लोग बेवजह घूमते मिल रहे थे, उन्हें पुलिस कैदी वाहन में बैठाकर थाने ले जा रही थी। इस बीच पुलिस टीम को अंबीवाला गुरुद्वारे के पास एक स्कूटर सवार युवक मिला। पूछताछ हुई तो लड़का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जिसके बाद पुलिसकर्मी उसे पकड़ कर कैदी वाहन में बैठाने के लिए ले जाने लगे, तभी लड़के ने हाथ छुड़ाया और वहां से भागने लगा। युवक ने अपना स्कूटर भी मौके पर ही छोड़ दिया। युवक को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी भी युवक के पीछे दौड़े, लेकिन तेज रफ्तार से दौड़ रहे युवक ने करीब दस फीट की दीवार से नीचे पानी में छलांग लगा दी, फिर वहां से रफूचक्कर हो गया। इस तरह युवक पुलिस के शिकंजे से तो बच निकला, लेकिन उसका स्कूटर वहीं रह गया। अब पुलिस इसी स्कूटर के जरिए युवक तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in गढ़वाल

Trending News