Connect with us

राष्ट्रीय

यहां भूस्खलन से भारी तबाही, 40 से अधिक लोगों के दबने की आशंका

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल परिवहन की बस के ऊपर पहाड़ गिर आने से किन्नौर में बुधवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर भूस्खलन होने के कारण यात्रियों से भरी हुई बस और दो कार भी मलबे में दब गई हैं। बताया जा रहा है कि बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। हादसा किन्नौर जिले के रिकांगपियो-शिमला राजमार्ग पर हुआ है, जहां पर अचानक पहाड़ से चट्टानें गिर गई हैं।
जानकारी के मुताबिक, करीब 40 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। सजू राम राणा, एसपी किन्नौर ने जानकारी दी कि एनएच पर भाभा नगर थाना अंतर्गत भूस्खलन की सूचना मिली है। टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। आईटीबीपी,पुलिस, होमगार्ड और रेस्क्यू टीम को तैनात किया गया है। बचाव दल ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ही वह अधिक जानकारी दे पाएंगे। प्रशासन द्वारा अब भारतीय सेना और NDRF की मदद ली जा रही है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, जो बस फंसी हुई है वह हिमाचल रोडवेज़ की है।

Continue Reading
You may also like...

More in राष्ट्रीय

Trending News