Connect with us

राष्ट्रीय

भारत में कोरोना की तीसरी लहर घातक हो सकती है: रणदीप

नई दिल्ली। देश के अग्रणी चिकित्सा संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानि दिल्ली एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया का मानना है भारत में कोरोना की तीसरी लहर घातक हो सकती है। श्री गुलेरिया लगातार कोविड-19 को लेकर नई-नई सलाह और सुझाव जारी करते रहते हैं। बीते दिवस डॉ. गुलेरिया ने भारत में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि अगर वायरस आगे चलकर उत्परिवर्तन करता है और इम्यून से बचने का तंत्र विकसित कर लेता है तो देश में कोविड-19 की तीसरी लहर आ सकती है।
रणदीप गुलेरिया ने राज्यों के द्वारा नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन लगाए जाने के फैसले को वायरस को रोकने के लिए अक्षम बताते हुए कहा है कि इसका सफल होना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा 19 देशों में पहुँचा कोविड-19 भारतीय वेरियंट डबल म्यूटेंट तेजी से फैल रहा है।

Continue Reading
You may also like...

More in राष्ट्रीय

Trending News