Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

मुखबिर की सूचना पर साठ लाख रूपये की स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर पुलिस ने मुखबिर के द्वारा दी गई सूचना पर साठ लाख रूपये की स्मैक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला 29 जून का है। स्मैक की यह खेप उत्तर प्रदेश के फतहपुर से आई थी।

पुलिस ने यह कार्रावाई तब की जब तीनों आरोपी मोहम्मद अली खां कब्रिस्तान के पास स्मैक का बंटवारा कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों के नाम नदीम बीड़ी, शाकिर भोजपुरिया व रिजवान बताए गए हैं। उनके हवाले से 212.13 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।जिसकी बाजार में कीमत साठ लाख रूपये आंकी जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि यह स्मैक उत्तर प्रदेश के फतहपुर में रहने वाली रेशमा ने भेजी थी। रेशमा कुछ दिन पहले तक पुष्प विहार कालोनी काशीपुर में रह कर नशे का धंधा चलाती थसी लेकिन पुलिस द्वारा स्मैक के साथ फरजाना नामक महिला को गिरफ्तार किए जाने के बाद वह कहीं और चली गई। फिलहाल वह फतहपुर से अपना धंधा चला रही है।

सहायक पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रल्हाद कोंडे के अनुसार रेशमा की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इस सफलता को हासिल करने वालों में बांसफोड़ाान चौकी प्रभारी रवीन्द्र सिंह बिष्ट व उनकी टीम शामिल थी।

यह भी पढ़ें -  पाटनी इलेक्ट्रॉनिक दे रहा मेक इन इंडिया को बढ़ावा,IFB भारतीय कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की नई सीरीज हुई लॉन्च,आसान किस्तों पर घर ले जाएं इलेक्ट्रॉनिक सामान
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News