Connect with us

Uncategorized

प्रदेश में आज बदला रहेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश




प्रदेश में बीते दिनों तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी सताने लगी थी। लेकिन मौसम के करवट लेने से एक बार फिर मौसम सुहावना हो चला है। आज भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने तीन जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

इन जिलों में आज होगी बारिश
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली जिले के कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। सोमवार को भी कई इलाकों में जहां बारिश हुई।

सोमवार को प्रदेश भर में गर्मी का अहसास हुआ कम
सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहे। बादल छाए रहने के कारण प्रदेश भर में लोगों को गर्मी का अहसास कम हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज की गई। पहाड़ी इलाकों में तापमान में कमी के कारण हल्की से ठंड होने लगी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  देवप्रयाग में भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की कार, दो की मौत

More in Uncategorized

Trending News