Connect with us

Uncategorized

राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में अर्थशास्त्र भौतिक विज्ञान वाणिज्य संकाय के लिए प्राध्यापकों की नियुक्ति की उठी मांग, दी धरने की चेतावनी


रिपोर्ट – विनोद पाल
टनकपुर – राजकीय महाविद्यालय टनकपुर के छात्र संघ पदाधिकारीयों व छात्र-छात्राओं नें प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनुपमा तिवारी को एक ज्ञापन सौपा जिसमे छात्र – छात्राओं नें बताया राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में बहुत लंबे समय से अर्थशास्त्र भौतिक विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विषय के प्राध्यापक नहीं हैं जिससे छात्र-छात्राओं के अध्ययन में समस्या उत्पन्न हो रही है इसी क्रम में छात्र संघ पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्राचार्य से गुहार लगाते हुए विषयों से सम्बंधित प्राध्यापकों की आगामी दिनांक 24/12/23 तक नियुक्ति किये जाने की मांग उठाई है वहीं मांग पूरी ना किये जाने पर आगामी दिनांक 15/12/23 से अनिश्चितकालीन धरना किए जाने की चेतावनी दी गई और बताया गया जिसकी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी
इस दौरान छात्र संघ उपाध्यक्ष पूजा यादव, छात्रा उपाध्यक्ष प्रिया यादव, उप सचिव विनीता यादव, कोषाध्यक्ष भाष्कर जोशी, सूरज मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद कोहली, सौरभ गिरी,बबीता, अंजलि, सौरभ सिंह,नवीन बिष्ट आदि मौजूद रहे |

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम, यहां जानें 31 अक्टूबर तक का update

More in Uncategorized

Trending News