Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

दो कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव नगर निगम 2 दिन के लिए बंद

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जिस प्रकार से उत्तराखंड में लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं इसके लिए पुलिस के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

नगर निगम के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दे कि मामला काशीपुर का है।नगर निगम के लेखा विभाग के दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सोमवार को निगम की बोर्ड बैठक तय हुई थी। जिसे स्थगित कर दिया गया है।बता दें कि दो कर्मियों के पॉजिटिव आने से नगर आयुक्त गौरव सिंघल और मेयर उषा चौधरी ने बैठक की। बैठक के बाद निगम को दो दिनों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। जिसके लिए सभी ज़रूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। दो दिनों में सैनिटाइजेशन के बाद दफ्तर को पुनः खोला जाएगा।

जानकारी के अनुसार दोनों कर्मियों के संपर्क में पांच अन्य कर्मी भी आए थे। जिनके आरटी पीसीआर टेस्ट कराए गए हैं। साथ ही उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। बता दें कि शहर काशीपुर में अप्रैल माह में कोविड-19 के 70 से ज्यादा मामले पॉजिटिव आ चुके हैं। ऐसे में चैती मेले के आयोजन के लिए भी प्रशासन की सख्ती बढ़ गई है।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News