कुमाऊँ
उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन के गौरव अध्यक्ष, शशांक महामंत्री बने
टनकपुर। उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस नई कार्यकारिणी में गौरव शर्मा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहित को संगठन का कार्यकारी अध्यक्ष, नमांशु को उपाध्यक्ष, शशांक त्रिपाठी को महामंत्री, शुभम कापड़ी को संगठन मंत्री, रजत कुमार को प्रचार मंत्री, सचिन आर्या को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन का संरक्षक गंगागिरी गोस्वामी को संगठन के सभी पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से बनाया गया। उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन के संरक्षक गंगागिरी गोस्वामी ने कहा कि संगठन की नई कार्यकारिणी के विस्तार के बाद उत्तराखंड के समस्त मृतक आश्रितों की संघर्ष की लड़ाई में हर पल हर घड़ी उनका सहयोग मेरी ओर से सदा बना रहेगा। में उत्तराखंड के सभी मृतक आश्रितों को उनका हक अपने जीते जी दिलवा कर ही दम लूंगा और आज कार्यकारिणी की मीटिंग में हमने उत्तराखंड के नवीनतम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष सभी रोडवेज मृतक आश्रितों की इस गंभीर समस्या को उनके समक्ष रखने पर भी विचार विमर्श किया है।
श्री गोस्वामी जी का यह भी कहना है, कि उत्तराखंड के समस्त मृतक आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर उत्तराखंड परिवहन निगम में समायोजित करने पर भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मिलकर और उन्हें ज्ञापन के माध्यम से विशेष तौर उसने हाथ जोड़कर विनती की जाएगी।
















