Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन कुटुंब ऐप्प पर हुआ रजिस्टर्ड

चंपावत/टनकपुर। उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि हमारे संगठन का रजिस्ट्रेशन कुटुंब ऐप्प में हो चुका है। संगठन पिछले 5 सालों से अनुकंपा के आधार पर उत्तराखंड परिवहन निगम में नियुक्ति से संबंधित मांग उत्तराखंड सरकार से करता आ रहा है। अब संगठन को नई सरकार बनने की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। संगठन चाह रहा है जैसे ही सरकार बनती है, वह अपना संघर्ष जारी रखते हुए नई सरकार से अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति से संबंधित मांग करेगा। गौरव शर्मा ने बताया संगठन के कुटुंब ऐप्प में जुड़ने से उत्तराखंड के कई मृतक आश्रित भाई बहनों को लाभ मिलेगा। अब उत्तराखंड रोडवेज के समस्त मृतक आश्रित सीधे हमारे संगठन से जुड़ सकेंगे और हमसे बात कर सकेंगे।

संगठन के कुटुंब ऐप्प में रजिस्ट्रेशन होने पर अध्यक्ष गौरव शर्मा, संगठन महामंत्री नमांशु, उपाध्यक्ष शुभम सिंह, संगठन मंत्री कोमल, शशांक त्रिपाठी,सचिन आर्या,रोहित चंद एवं संगठन संरक्षक गंगा गिरी गोस्वामी ने कुटुंब ऐप्प का बहुत बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट किया है।

यह भी पढ़ें -  व्यापारीयों ने रामलीला कमेटी के विरुद्ध खोला मोर्चा
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News