Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

उत्तराखंड फिर हुआ शर्मसार नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

उत्तराखंड में फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है बता दें कि यहां पर दो दरिंदो ने एक किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार घटना के बाद बेटी खेत में बेसुध मिली। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

महिलाएं, युवतियां, अब बेटियां, ये शारीरिक शोषण के मामले यहां भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। कभी किसी बेटी को खेलते वक्त शिकार बना लिया जाता है तो कभी किसी खिलौने के लालच में उसे ही खिलौना बना लिया जाता है। ऐसी ही एक दिल को छलनी कर देने वाली घटना ऊधमसिंहनगर के सितारगंज से सामने आई है। जहां एक बेटी शौच के लिए गई थी और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस को दी गई पीड़िता के पिता की तहरीर के अनुसार उसकी 14 वर्षीय बेटी मंगलवार रात को शौच के लिए बाहर निकली थी। इतने में ही मलपुरी निवासी अंग्रेज सिंह पुत्र परमजीत सिंह व प्रभु सिंह पुत्र मंजीत सिंह ने उसका अपहरण कर लिया और उसे बगल के गेहूं के खेत में ले गए।खेत में ले जाकर दोनों ने बेटी के साथ घिनौनी हरकत की, बाद में पुत्री को बेहोशी की हालत में वहीं छोड़कर भाग निकले। काफी देर से घर से निकली बेटी जब वापस नहीं आई तो परिजन परेशान हो गए। उन्होंने छानबीन शुरू की तो पुत्री खेत में बेहोश मिली। होश आने पर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई।इसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपितों के खिलाफ उनके घर पर जाकर शिकायत की। लेकिन जवाब में उन्हें केवल गाली-गलौज मिली। इसके बाद उन्होंने सरकड़ा चौकी का रुख किया और तहरीर सौंप दी। चौकी प्रभारी ललित बिष्ट के अनुसार 14 अप्रैल को केस दर्ज कर जांच की गई। आरोप सही लगने पर शुक्रवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News