कुमाऊँ
12 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने किया शिक्षा मंत्री का विरोध
हल्दुचौड़। अटल उत्कृष्ट विद्यालय के श्रेणी में आने पर राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ उदघाटन करने पहुंचे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के कार्यक्रम का ग्राम प्रधान संगठन ने विरोध शुरू किया। 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत ग्राम प्रधान संगठन ने उत्तराखंड सरकार पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाते हुए मुख्य मार्ग पर कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के कार्यक्रम का विरोध किया। इस दौरान ग्राम प्रधान संगठन के लोग उत्तराखंड सरकार मुर्दाबाद कैबिनेट मंत्री मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगा रहे थे। बाद में प्रशासन व पुलिस ने उक्त सभी प्रदर्शनकारी प्रधानों को हिरासत में ले लिया है।
















