Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

अल्मोड़ा। उत्तराखंड कांंग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रो० जीतराम का अल्मोड़ा पहुंचने पर कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जिला कांंग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में पहुंचे जनपद के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रो० जीतराम का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों का उत्साह देखने लायक था और माहौल कांंग्रेस जिन्दाबाद के नारों से गुंजायमान हो गया।इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रो० जीतराम ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया तथा सभी कांग्रेसजनों से कांंग्रेस की नीतियों को घर घर तक ले जाने का आह्वाहन किया।कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि जनता भाजपा की इस डबल इंजन सरकार में महंगाई,बेरोजगारी और अवरुद्ध विकास से त्रस्त हो गयी है तथा आशा भरी निगाहों से कांंग्रेस की ओर देख रही है।

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से २०२२ के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी बहुमत से सरकार बनाएगी तथा इस भाजपा सरकार में जो विकास अवरुद्ध हो चुका है उसे निरन्तरता मिलेगी।उन्होंने कहा कि कांंग्रेस बेरोजगार युवाओं के लिए बेहद चिन्तित है।2022 में कांग्रेस सरकार आने पर प्राथमिकता में युवाओं के लिए रोजगार की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

इस अवसर पर इस अवसर पर कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बाराकोटी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय,राधा बिष्ट, ज्योति बिष्ट,गीता सैनी,विपुल कार्की,हाजी नूर अकरम खान,किशनलाल, महेश चन्द्र आर्या,नवीन कनवाल,सुनील कठायत,संजय दुर्गापाल,शहजाद कश्मीरी,दिनेश जोशी,विनोद सिंह,अरविन्द रौतेला, सुमित कुमार,तनवीर अहमद,गीता मेहरा,बाल विक्रम रावत,नितिन रावत,संजू सिंह,दीपेश कान्डपाल, रोहित भट्ट,अमित बिष्ट, धीरज,रक्षित साह,प्रबल,आदित्य कार्की,बी०के०पान्डेय सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  व्यापारीयों ने रामलीला कमेटी के विरुद्ध खोला मोर्चा
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News