Connect with us

दिल्ली

विंग कमांडर अभिनंदन को वीर चक्र से नवाजा जाएगा

इंडियन एयर फोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन को एक बड़ा सम्मान मिलने वाला है। बता दे कि आज विंग कमांडर अभिनंदन को वीर चक्र से नवाजा जाएगा। उन्हें इस सम्मान से सम्मानित करने का ऐलान तो पहले ही किया जा चुका था, लेकिन आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें इस सम्मान से नवाजेंगे। विंग कमांडर अभिनंदन ने बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया था.14 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में CRPF के काफिले पर फिदायीन हमला किया था। इस हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय वायुसेना ने 26-27 फरवरी की रात पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। भारत के इस हवाई हमले में पाकिस्तान में बैठे 300 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे.एयरस्ट्राइक के अगले दिन 27 फरवरी को पाकिस्तान की वायुसेना ने भारत में घुसने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना ने उसे खदेड़ दिया. विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान उस समय Mig-21 उड़ा रहे थे. उन्होंने उसी विमान से पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया था। हालांकि बाद में अभिनंदन का विमान पाकिस्तान की सीमा में क्रैश हो गया, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें बंदी बना लिया। भारत के दबाव में पाकिस्तान ने करीब 60 घंटे बाद अभिनंदन को छोड़ा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in दिल्ली

Trending News