Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ महिला कांग्रेस ने भरी हुंकार

हल्द्वानी। महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी परविंदर कौर ने आज यहां एक निजी बैंकट हॉल में महिला कांग्रेस हल्द्वानी महानगर के कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी जैसे विषयों पर केंद्र और राज्य सरकारों ने आंखें मूंद ली हैं। उन्होंने कहा आज देश में डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं खाने की चीजें भी सब पूरी तरीके से आम जनता की पहुंच से बाहर हो चुकी है, सरकार पूरी तरीके से जनता को किसी भी तरह का राहत देने का काम नहीं कर रही है।

महानगर अध्यक्ष महिला नीमा भट्ट राष्ट्रीय सचिव महिला कांग्रेस मंजू तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस मधु सांगुडी, विमला सांगुड़ी,महानगर उपाध्यक्ष विद्या देवी,सरस्वती देवी, सीमा भटनागर,चंपा चिल्वाल ने कहा कि आज महंगाई डायन से डायनासोर का रूप ले चुकी है आज एक आम ग्रहणी अपनी रसोई की ओर देखती है तो उसे अपने दूसरे दिन की चिंता इस महंगाई की वजह से सताने लगती है। संचालन कर रहे महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, पूर्व प्रमुख भोला भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष संजय बिष्ट, महानगर महामंत्री संदीप भैसोड़ा ने केंद्र सरकार वह राज्य सरकार को आज तक के इतिहास की सबसे असफल सरकार बताया और कहा कि आज जिस तरीके से पूरे देश में महंगाई को लेकर बेरोजगारी को लेकर एक आम जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है वहीं दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री अपने उद्योगपति दोस्तों को लाभ दिलाने में मदमस्त हैं।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य प्रदेश कोऑर्डिनेटर हरमीत कौर ने कहा कि आज पूरे प्रदेश की ग्रहणी माताएं बहने जिस तरह से बच्चे बेरोजगार और महंगाई से लाचार अपना कष्टकारी जीवन व्यतीत करने में मजबूर हैं वही दूसरी ओर सरकार प्रदेश में नए-नए मुख्यमंत्रियों की प्रयोगशाला बना कर आम जनता को ठगने का काम कर रही है, ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है और महिला कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का काम शुरू कर दिया। कार्यक्रम में कमला पंत, विद्या जोशी,रेनू पांडे, कुंती बिष्ट, दीपक बिष्ट, मधु पांडे, चंद्रा मेहरा, जानकी पांडे, लीला देवी, भगवती देवी, भगवती बिष्ट, सेवादल मालती देवी, पुष्पा देवी ,विमला देवी ,बसंती देवी, धनी दुमका ,प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस भगवती बिष्ट,प्रदेश उपाध्यक्ष सेवादल आदि मौजूद थी।

यह भी पढ़ें -  पाटनी इलेक्ट्रॉनिक दे रहा मेक इन इंडिया को बढ़ावा,IFB भारतीय कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की नई सीरीज हुई लॉन्च,आसान किस्तों पर घर ले जाएं इलेक्ट्रॉनिक सामान
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News