Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

महंगाई को लेकर यूथ कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ निकाली घोड़ा बुग्गी यात्रा

हल्द्वानी। जिस प्रकार से देश में महंगाई बढ़ रही है इसको लेकर आज हल्द्वानी के बुधवार में यूथ कांग्रेस द्वारा जोरदार प्रदर्शन निकाला गया।बता दें कि देश में बढ़ती महंगाई,डीजल- पेट्रोल समेत खाद्य पदार्थों के आसमान छूते दामों व नेताओं पत्रकारों की जासूसी के विरोध में यूथ काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर व प्रदेश महामंत्री हृदयेश कुमार आर्या के नेतृव में बुधपार्क से एसडीएम कोर्ट से घोड़ा बुग्गी यात्रा निकाल कर जोरदार प्रदर्शन कर किया गया। इस दौरान यूथ कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।यूथ काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर व प्रदेश महामंत्री ह्रदेश कुमार आर्या ने कहाँ बेलगाम महंगाई अहंकारी व जासूसी कराने वाली सरकार के खिलाफ आमजन में भारी आक्रोश है। मोदी सरकार का युवाओं को 2 करोड़ प्रतिवर्ष नोकरी देने का वादा झूठा निकाला मोदी सरकार जासूसी करवा कर लोकतंत्र का हनन कर रही है।

काग्रेस पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष सुमित ह्रदेश व काग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने दिनों दिन बढ़ती महंगाई से आमजन के जीना मुश्किल हो गया देश की जनता बुरे दिनों से जूझ रही है 2022 में उत्तराखंड से भाजपा की विदाई तय है।घोड़ा बुगी यात्रा में प्रमुख रूप से काग्रेस प्रदेश महामंत्री गोविन्द बिष्ट प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलूटिया काग्रेस काग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू नेता ललित जोशी खजान पांडे काग्रेस महानगर अध्यक्ष राहुल झिमवाल गजेंद्र गोनिया गुरप्रीत सिंह पंकज कश्यप अमर पाल तिरलोक सिंह राजू रावत राजू आर्या विनोद कुमार आर्या पार्षद विद्या देबी अलका आर्या सीमा भटनागर सरस्वती देबी प्रदीपनेगी रवि बिष्ट विशाल भारती बबिता बिष्ट कमला देबी किरन बिष्ट हरीश आर्या गोपाल धनिक पंकज अधिकारी पंकज आर्या रोहित मौर्या कृति तिवारी पंकज कश्यप कैलाश कोहली आशीष पाल शेट्टी सौरभ कुमार आर्या नाजिम आंसरी जगमोहन बगडवाल कैलाश तिवारी महेंद्र सिंह धोनी राजेन्द्र सुयाल दीप गुणवत्त विशाल भोजक तनुज दुर्गपाल समेत लगभग 500 लोग कार्यक्रम में शामिल थे।

यह भी पढ़ें -  व्यापारीयों ने रामलीला कमेटी के विरुद्ध खोला मोर्चा
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News