Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में अब GPS से होगी ट्रेकिंग, मोबाइल ऐप बताएगा पहाड़ का सही रास्ता

उत्तराखंड में ट्रेकिंग को और सुरक्षित, व्यवस्थित और तकनीक से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रेकिंग रूट्स का निरीक्षण करने जाने वाले अभियान दल को फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री आवास पर हुए कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

उत्तराखंड में अब GPS से होगी ट्रेकिंग
दरअसल सरकार अब प्रदेश के चुनिंदा ट्रेकिंग रूट्स का GPS मैप तैयार करने जा रही है। जिससे ट्रेकर्स मोबाइल ऐप के जरिए रूट को आसानी से फॉलो कर सकें। मुख्यमंत्री ने इसे ट्रेकिंग के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है। उत्तराखंड यानी हिमालयी ट्रेकिंग का बड़ा केंद्र है। लेकिन पहाड़ों के दुर्गम रास्तों में सही रूट की जानकारी और नेविगेशन हमेशा एक चुनौती रहा है।

सीएम ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ
अब इसी चुनौती से निपटने के लिए सरकार ट्रेकिंग रूट्स को तकनीक से जोड़ने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से अभियान दल को फ्लैग ऑफ किया। ये टीम प्रदेश के चयनित ट्रेकिंग रूट्स का निरीक्षण करेगी और उनके GPS रूट तैयार करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी।

कई महत्वपूर्ण ट्रेकिंग रूट्स को किया गया चयनित
मुख्यमंत्री के मुताबिक पहले चरण में कई महत्वपूर्ण ट्रेकिंग रूट्स को चयनित किया गया है। इन रूट्स की GPS मैपिंग के बाद ट्रेकर्स ऐप के जरिए निर्धारित रास्ते को फॉलो कर सकेंगे। यानी अब पहाड़ के कठिन रास्तों पर नेविगेशन पहले के मुकाबले ज्यादा आसान और तकनीक आधारित बनाने की कोशिश होगी।

पर्यटन विभाग की टीम चयनित ट्रेक्स का करेगी निरीक्षण
इस पहल का मकसद सिर्फ रूट बताना नहीं, बल्कि ट्रेकिंग को ज्यादा व्यवस्थित बनाने की दिशा में काम करना भी है। पर्यटन विभाग की टीम चयनित ट्रेक्स का निरीक्षण करेगी और जमीनी स्तर पर रूट, लोकेशन और नेविगेशन से जुड़ी जानकारी को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ेगी

More in Uncategorized

Trending News