Connect with us

Uncategorized

कॉर्बेट में मीडिया वर्कशॉप, वन्यजीव खबरों में तथ्यात्मक और जिम्मेदार रिपोर्टिंग पर जोर

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ओर से रामनगर के एक निजी रिजॉर्ट में “Strengthening Awareness for Wildlife Conservation” विषय पर मीडिया वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वन्यजीव संरक्षण, मानव-वन्यजीव संघर्ष और वन विभाग की चुनौतियों के साथ वन्यजीवों से जुड़ी खबरों की जिम्मेदार रिपोर्टिंग को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों के साथ चर्चा हुई।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में मीडिया वर्कशॉप
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है। इन प्रयासों और चुनौतियों की सही जानकारी जनता तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों से जुड़ी खबरों को सनसनीखेज बनाने के बजाय तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

रिपोर्टिंग में हो सही जानकारी, भय का माहौल ना बने
कार्यशाला में वन्यजीव विशेषज्ञ एवं पत्रकार डॉ. प्रेरणा सिंह बिंद्रा ने वन्यजीव पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों से संबंधित खबरों में भाषा और तथ्यों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। ऐसी रिपोर्टिंग होनी चाहिए, जिससे लोगों को सही जानकारी मिले और अनावश्यक भय का माहौल न बने।

वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी जानकारी जिम्मेदारी से पहुंचे
इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों और वन विभाग के अधिकारियों के बीच सवाल-जवाब और विचार-विमर्श भी हुआ। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस तरह की कार्यशालाओं से वन विभाग और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी जानकारी अधिक जिम्मेदारी के साथ लोगों तक पहुंचेगी

यह भी पढ़ें -  हरीश रावत ने कांग्रेस के पदों से दिया इस्तीफा, ED की रेड के बाद लिया बड़ा फैसला

More in Uncategorized

Trending News