Connect with us

Uncategorized

पैतृक जमीन के विवाद में आधी रात को भाई ने कर दिया भाई का कत्ल

बाजपुर। पैतृक जमीन के विवाद में शुक्रवार रात करीब बारह बजे भाई ने सगे भाई की हत्या कर दी। घटना सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी क्षेत्र के छोई रोड स्थित फार्म हाउस की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के गांव अलीनगर निवासी 40 वर्षीय राजू यादव पुत्र खिमानी सिंह छोई रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास फार्म हाउस में काम करता था। फार्म हाउस पर ही दोनों भाई साथ रहते थे। रात के समय दोनों भाई खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राजू की भाई के साथ पैतृक जमीन को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि एक भाई ने किसी वस्तु से राजू पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या में किस हथियार का प्रयोग किया है, उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी आज नैनीताल दौरे पर..

More in Uncategorized

Trending News