Connect with us

Uncategorized

मुख्यमंत्री के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर बना एल्बम, CM ने किया विमोचन

 

सीएम ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन एवं आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता (आदर्श संस्था) द्वारा मुख्यमंत्री के पांच वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि गीत-संगीत के माध्यम से राज्य की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है।

मुख्यमंत्री के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर बना एल्बम

सीएम ने एल्बम से जुड़े निर्माता-निर्देशक, गीतकार, संगीतकार, गायक और अन्य कलाकारों के साथ ही आदर्श संस्था के पदाधिकारियों को इस प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं। सीएम ने कहा राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ने की दिशा में हो रहा काम

सीएम ने कहा सरकार रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने, पर्यटन को प्रोत्साहित करने, महिलाओं को सशक्त बनाने और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और देवभूमि की विशिष्ट पहचान के संरक्षण और संवर्धन के साथ विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  अब ग्लोबल मार्केट में दूध बेचेंगे उत्तराखंड के किसान, दो लाख से अधिक दुग्ध पालकों को लाभ

More in Uncategorized

Trending News