Connect with us

उत्तराखण्ड

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार

विधायक पत्नी और बेटे मिलकर अधूरे संकल्पों को कर रहे पूरा,विधानसभा क्षेत्र को सड़क कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात,जताया मुख्यमंत्री और लोनीवि मंत्री का आभार,जल्द 1700 शेष सड़क1को भी मिलेगी स्वीकृति

पर्वत प्रेरणा संवाददाता
बागेश्वर (गोविन्द मेहता)। बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. महेन्द्र करायत के नाम से स्वीकृत मोटर मार्ग पलड़ीछीना–जौलेजीपलड़ी–करलापालड़ी–जैनकरास मोटर मार्ग) से कनागाड़छीना सात किलोमीटर लिंक मोटर मार्ग के निर्माण कार्य के प्रथम चरण के निर्माण हेतु शासन स्तर से 11.55 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान हुई है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा दुर्गम क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। साथ ही, स्थानीय स्तर पर आवागमन, रोजगार, व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।वही पालड़ीछीना क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि भी मिलेगी।

वही सड़क मार्ग के लिए लम्बे समय से आंदोलनरत रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी और क्षेपं सदस्य फौजी फतेह सिंह करायत ने शासनादेश जारी होने पर खुशी जताते हुए क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास, विधायक प्रतिनिधि भाष्कर दास, दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट सहित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया और खुशी में मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया। वही सड़क बनने की खुशी में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास को याद कर उनके योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।वहीं क्षेत्रीय लोगों ने विधायक पार्वती दास और मुख्यमंत्री का भी आभार जताया।वही क्षेत्र को लगातार दो दिनों में दोहरी सौगात मिलने से क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वही बागेश्वर की विधायक पार्वती दास ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लोक निर्माण विभाग एवं शासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं।विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विकास को निरंतर गति दे रही है और आने वाले समय में क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए भी लगातार प्रयास जारी रहेंगे।वही लोगों ने भाष्कर दास की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें जननेता स्व चंदन राम दास के आदर्शों और पदचिन्हों पर चलने वाला राजनेता बताया।वही विधायक पार्वती दास और विधायक प्रतिनिधि भाष्कर दास ने राज्य सरकार से जल्द अनेक विकास योजनाओं को स्वीकृति मिलने की बात कही।कहा कि जल्द विधानसभा क्षेत्र के कई लंबित सड़कों को स्वीकृति मिलने वाली है।जल्द विभिन्न क्षेत्र के मोटर मार्गों को स्वीकृति मिलते ही प्रथम सड़क निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News