Connect with us

उत्तराखण्ड

मैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम विजयी

पर्वत प्रेरणा ब्यूरो
हल्द्वानी। हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन एवं आयकर विभाग के मध्य आयोजित मैत्री बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आयकर विभाग की ओर से एन.एस. जंगपांगी एवं टी.एस. पंचपाल तथा टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से संजय पांडे एवं सूरज नेगी के बीच खेला गया। रोमांचक एवं कड़े मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।
मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए आपसी सौहार्द और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत किया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने विजेता टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के मैत्रीपूर्ण आयोजनों को जारी रखने की बात कही।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News