Uncategorized
आशारोड़ी पर फिर हुआ सड़क हादसा: पेड़ से टकराया राशन से बहार ट्रक, एक की मौत, एक घायल

देहरादून से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। आशारोड़ी पर एक बार एक्सीडेंट हो गया। हादसे में एक शख्स की मौत की खबर है। जबकि एक घायल बताया जा रहा है। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। नक्शेदेखें
आशारोड़ी पर पेड़ से टकराया राशन से बहार ट्रक
घटना गुरुवार दोपहर की है। आशारोड़ी पर राशन से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रक क्लीनर विकास सर्वानंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया है।
हरियाणा से देहरादून आ रहा था ट्रक
ट्रक ड्राइवर बॉबी की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रथमदृष्टया हादसे की वजह ट्रक में ब्रेक ना लगना बताया जा रही है। जानकारी के अनुसार ट्रक हरियाणा से चावल लेकर आ रहा था। इस दौरान ये हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आशारोड़ी पर पहले भी हो चुके हैं हादसे
बता दें आशारोड़ी पर इससे पहले भी दर्जनों हादसे हो चुके है। हादसों का यह सिलसिला अगस्त 2023 से चलता आ रहा है। उस समय मोहब्बेवाला में दो ट्रकों की भिड़ंत में सड़क किनारे खड़े स्कूटर सवार की दर्दनाक मौत हो गयी थी। इन हादसों को रोकने का अभी तक कोई स्थायी निदान नहीं हो पाया है।





